उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पूरनपुर इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने देवर और ससुर के खिलाफ उसके संग रेप की कोशिश करने का संगीन मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने पति को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। बताया जा रहा कि, पति अपनी पत्नी के साथ सम्बंध बनाने में असमर्थ है। यह बात जब बहु ने अपने ससुरालवालों को बताई तो उसके देवर और ससुर ने उसके साथ रेप की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि, जब उसने देवर और ससुर का विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई भी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पति, सास, ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
परेशान होकर बीती रात पीड़िता किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाते हुए अपने पति, सास, ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि, जब उसने इस बात की जानकारी अपनी सास को दी तो उसने देवर से संबंध बनाने का तर्क दिया। इसी के बाद उसके देवर ने एक रात उसके कमरे में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। फिर अगली रात उसके ससुर ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर फिर उसकी पिटाई की गई।

दी जान से मारने की धमकी
कुछ दिन बाद तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर मायके वाले पीड़िता को विदा कराकर अपने साथ घर ले आए। इस दौरान लड़की की हालत में सुधार होने पर उसके घर पंचायत हुई। पंचायत में लड़के पक्ष को दहेज आदि वापस करने को कहा गया। आरोप है कि, तब लड़की के ससुरालियों ने गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। अब पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की ओर से शाहजहांपुर निवासी उसके पति, ससुर, और देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
