हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार सुबह कैंट सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन सौ बेड अस्पताल की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। यहां कम लेबर व निर्माण में देरी को देखते हुए गृह मंत्री विज नाराज हुए जिसके बाद उन्होंने मौके निर्माण एजेंसी के स्टाफ को फटकार लगाई। गृह मंत्री विज ने मौके पर मौजूद पीएमओ राकेश सहल को आदेश दिए कि वह प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट चैक करेंगे साथ ही प्रतिदिन कितनी लेबर यहां पर लगाई जा रही है इसे भी चैक करेंगे। अब निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ सहल द्वारा गृह मंत्री विज को प्रतिदिन दी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गृह मंत्री ने लिया निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य का जायजा
मंगलवार सुबह जैसे ही गृह मंत्री अस्पताल में पहुंचे, तो उन्होंने निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कम लेबर व धीमी गति से निर्माण कार्य पाया गया जिससे व नाराज हुए। उन्होंने सख्त लहजे में पीएमओ को निर्देश दिए कि यदि ठेकेदार काम नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अस्पताल परिसर में सौ बैड की क्षमता को बढ़ाया जा रहा
गौरतलब है कि, 77.44 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल परिसर में सौ बैड की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है और इसके लिए नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बावजूद भी काम धीमी गति से चल रहा था, जिसपर गृह मंत्री विज नाराज हुए। कुछ दिन पहले भी गृह मंत्री ने अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान निर्माण में देरी को लेकर आपत्ति जताई थी।
100 बेड क्षमता वाली बिल्डिंग में यह सुविधाएं होंगी
- बेसमेंट के 2 फ्लोर : एक फ्लोर में 44 तो दूसरे फ्लोर में 46 कार पार्क करने की सुविधा होगी।
- ग्राउंड फ्लोर – रजिस्ट्रेशन सेंटर, रिसेप्शन व अन्य सुविधाएं होगी।
- प्रथम फ्लोर – प्रसूता विभाग, लेबर रूम व अन्य सुविधा होगी।
- द्वितीय फ्लोर – बाल चिकित्सक व अन्य रोगों का इलाज होगा।
- तृतीय फ्लोर : प्राइवेट व जनरल वार्ड होंगे।
- चौथा फ्लोर : वार्ड व आप्रेशन थिएटर
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
