Sunday , 26 July 2026

Music Festival के दौरान हुआ ये दर्दनाक हादसा, 8 की मौत 17 घायल

इंटरनेशनल डेस्क- अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों के जान चली गई। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, हादसे के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। ह्यूस्टन के दमकल विभाग के प्रमुख सैमुअल पेन्या ने जानकारी दी कि, घटना कैसे हुआ है, इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आ पाई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें कि, अमेरिकी अधिकारी भले ही हादसे के मुख्य कारण को बताने से इंकार कर रहे हों, लेकिन जानकारी के अनुसार, हादसा बेकाबू भीड़ के कारण हुआ है। कहा जा रहा है कि, यह हादसा इस वक्त हुआ जब रैपर ट्रैपिस स्कॉट के सेट के दौरान अचानक बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई लोग एक-दूसरे के ऊपर आ गए। इसमें आठ लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही तकरीबन 300 लोग घायल हुए हैं। 17 लोगों को अभी तक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More Stories:

11 लोगों की हालत गंभीर

इसमें 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन सभी 11 लोगों को दिल का दौरा पड़ा था। दो दिन के इस म्यूजिक फेस्टिवल के लिए 50 हजार लोगों की भीड़ जुटी थी। दर्दनाक हादसा होने के बाद फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। यह घटना रात के 9 बजकर 15 मिनट के आसपास हुई। जब भीड़ स्टेज के ठीक सामने की ओर बढ़ रही थी। जिनमें से 11 को दिल का दौरा पड़ा था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *