Tuesday , 3 November 2026

बहन से मिलने जा रहे युवक की निर्ममता से कर डाली हत्या,बदमाशों ने ऐसे दिया कत्ल की वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस कानून-व्यवस्था को लेकर तमाम दावे करते रहते हैं। सरकार और पुलिस अपराधियों में खौफ के दावे करती हैं लेकिन अपराधी आए दिन आपराधिक वारदात अंजाम दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी बहन से मिलने जा रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलवा भानौरा मोड़ पर देर रात एक बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

बदमाश युवक की हत्या के बाद उसकी बाइक लेकर भाग निकले। मृत युवक की पहचान काकोरी थाना क्षेत्र के जिल्हापुर निवासी राहुल गौतम के रूप में हुई है। घटना देर रात की है। शव पर किसी की नजर पड़ी तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। युवक के पास से उसका मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ है।

Read More Stories:

चेहरे पर कई गंभीर निशान

युवक की बाइक मौके पर नहीं थी। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण हिरदेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि कोलवा गांव में राहुल की बहन रहती है। राहुल अपनी बाइक से देर रात अपने गांव थाना काकोरी के जिल्हापुर से रात करीब 9 बजे बिना बताए ही बहन से मिलने निकला था। राहुल के चेहरे पर कई गंभीर निशान हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *