Monday , 27 July 2026

भाई ने अपने ही भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पत्नी के साथ अवैध संवंधों का था शक

नेशनल डेस्क- दिल्ली से सटे नोएडा से दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई जहां पर अवैध संबंधों के चलते चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना वीरवार रात की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेंट्रल नोएडा डीसीपी ने बताया कि, मूल रूप से बदायूं निवासी संतोष यादव भंगेल में किराए के मकान में रहता था। वह पेशे से ड्राइवर था। दिवाली की रात उसका शव बी ब्लॉक सेक्टर 88 के पार्क में मिला। पुलिस जांच में पता चला है कि, संतोष की ईट से पीट-पीटकर हत्या की गई है। इस मामले में शुक्रवार को संतोष के चचेरे भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया।

Read More Stories:

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

डीसीपी ने बताया कि, संतोष यादव के अपने चचेरे भाई की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते चचेरा भाई, संतोष से रंजिश रखने लगा था। वीरवार रात उसने संतोष को मिलने के लिए सेक्टर 88 के बी ब्लॉक के पार्क में बुलाया था। जहां पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर संतोष के सिर पर ईट से कई वार किए। जिससे खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *