पंजाब डेस्क: सरकारी कर्मचारियों को पंजाब सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में 11 परसेंट की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सीएम का कहना है कि, सरकारी कर्मचारियों के साथ सभी विवादों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैबिनेट मीटिंग में लिया गया ये बड़ा फैसला
सीएम चरणजीत सिंह की ओर से बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में ये बड़ा फैसला लिया गया। चन्नी ने कहा कि, हम सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देने का ऐलान कर रहे हैं। डीए में 11 परसेंट की बढ़ोतरी की जा रही है. यह बढ़ोतरी आज से ही लागू हो जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
