नेशनल डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 830 नए मामले आए हैं। हालांकि, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि बीते एक दिन में कुल 440 मरीजों की मौत हुई। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में पहले से ज्यादा इजाफा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ये आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 14 हजार 667 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना के ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 36 लाख 55 हजार 842 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना के 1 लाख 59 हजार 272 एक्टिव केस बचे हुए हैं। 3 करोड़ 42 लाख 73 हजार 300 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 58 हजार 186 लोगों की मौत हो चुकी है।
READ MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
