Sunday , 26 July 2026

काम से लौटकर आए पति ने खिड़की से झांका तो नज़ारा देख उड़े होश, मच गया चीख-पुकार

नेशनल डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के रविन्द्र नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। तो वहीं सूचना मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस और सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

कमरा खोला तो उड़ गए होश

मृतक महिला की पहचान रीता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रीता के पति हलधर महतो बुधवार की शाम को जब घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा बंद है। काफी कोशिश के बाद जब दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो उन्होंने कमरे की खिड़की से झांक कर अंदर देखा, इसके बाद उनके होश उड़ गए। कमरे में पत्नी और बच्ची का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद वो जोर-जोर से रोने लगे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *