Saturday , 12 September 2026

बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, ज्वेलर्स शॉप से उड़ा ले गए लाखों के जेवरात

हरियाणा डेस्क: पुलिस प्रशासन भले ही सुरक्षा के लाख दावे करती रही लेकिन चोर बदमाश पुलिस के ऐसे खोखले दावों की पोल खोल कर रख देते हैं। मामला तोशाम का है। जहां मेन चौक पर मौजूद गुरुजी ज्वेलर्स शॉप पर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में फायरिंग की

मिली जानकारी के मुताबिक चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले तो दुकान में फायरिंग की और फिर बंदूक के दम पर सोने चांदी के करीब आठ लाख के जेवरात लूट लिए। फायरिंग की इस घटना में दो दुकानदार घायल हो गए। जिसमें कि एक दुकानदार के पेट में लगी , जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाचं पड़ताल में जुटी हुई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय बदमाशों ने देसी पिस्तौल ज्वेलरी की दुकान में ही छोड़ गए। मौके से गोलियां के चार खोल भी बरामद हुए हैं।  पुलिस की टीम आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *