Monday , 2 November 2026

किसानों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का असर, शुरू किया गाजीपुर बॉर्डर खाली करना

नेशनल डेस्क: किसानों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का असर देखने को मिला है। यही वजह है कि, किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर को खाली करना शुरू कर दिया है। किसान वहां से अपने ट्रैक्टर-ट्राली और टेंट हटा रहे हैं। बता दें, कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान पिछले नौ महीने से यहां धरने पर बैठे थे। किसानों के प्रदर्शन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित था। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान यहां से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘हमने रास्ता नहीं रोका, हम रास्ता खोल रहे हैं।’ दिल्ली में कानून बनाने वाले लोगों के आवास के पास किसान धरना देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुप्रीम कोर्ट ने की थी ये टिप्पणी

किसान आंदोलन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि यद्यपि किसानों को प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन वे अनिश्चितकाल तक सड़क पर आवागमन रोक कर नहीं रख सकते। शीर्ष अदालत ने सड़क से उन्हें हटाए जाने की मांग वाली अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *