उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश से अक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां पर एक बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, बतादें, बच्चियों के खिलाफ यौन शोषण और रेप के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं अब राज्य के शाहजहांपुर जिले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में उसे जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने मां के साथ देवी जागरण देखने गई चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। जब उसने मौका देखा तो बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे घबरा कर बच्ची चिल्लाई और बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर निकली तो देखा बुजुर्ग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। जब बच्ची के चीखने पर लोगों ने आरोपी बुजुर्ग को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
बच्ची के साथ छेड़छाड़ होता देख उसकी मां चिल्लाई और वहां पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने पहले दोनों पक्षों की बात सुनी और बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
वहीं इस मामले में चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बलियान का कहना है कि, इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि, छेड़छाड़ करने वाले की उम्र 80 साल के आसपास है। वहीं बच्ची को उसके परिवार के लोगों के साथ घर भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
