नेशनल डेस्क: दिल्ली से पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मामले में नया खुलासा हुआ है. जिस आतंकी अशरफ को दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पुलिस ने पकड़ा था उसने एक और आतंकी की पहचान की है, जो 2011 में हुए दिल्ली हाईकोर्ट बम धमाके में शामिल था. इस आतंकी का नाम गुलाम सरवर है अशरफ ने कबूल किया है कि, वो गुलाम के साथ भारत आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आतंकी अशरफ ने किए कई बड़े खुलासे
आतंकी अशरफ ने ये भी खुलासा किया है कि गुलाम सरवर उर्फ अबू आदिल ने ब्रीफकेस बम दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच पर रखा था। बम जम्मू से लाया गया था। दोनों ने उधमपुर और जम्मू में मिलकर आतंकी वारदातों को अंजाम दिया था। अशरफ ने यह बात कबूल की है कि दोनों ही आईएसआई की स्लीपर सेल के एजेंट हैं और दोनों के ही गुरु का कोड नेम नासिर हैं। गुलाम सरवर की एनआईए समेत अनेक जांच एजेंसियों को तलाश है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
