Friday , 11 September 2026

खास रिश्तेदार के घर कन्या पूजन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी, इंस्टाग्राम पर शेयर की दिल छूने वाली पोस्ट

नेशनल डेस्क- पूरे देश भर में शरदीय नवरात्रि का काफी महत्तव है और इन दिनों लोग दूर-दूर से देवी दर्शन के लिए मन्दिरों में माथा टेकने आते हैं, वहीं आज यानि अष्टमी तिथि है, जिसे दुर्गाष्टमी कहा जाता है इस दिन लोग कन्याओं को देवी रुप में पूजते है। इसी मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस पूजा में शामिल हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसके दौरान उन्होंने कि, आज अष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए मेरे पिता राजीव गांधी जी की राखी बहन के घर जाना हुआ। वहां जाकर कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनको पंडित जी जम्मू से लेकर आए थे। उनके पिता जी चौकीदार का काम करते थे। वो मेरे पिताजी और चाचा को राखी बांधती थीं। इंदिरा गांधी जी ने उनकी शादी कराई।

Read More Stories:

संस्कृत श्लोक लिखकर प्रकट किया मां दुर्गा के लिए प्रति भक्ति भाव

कोरोना के चलते उनकी मृत्यु हो गई। कल उनके बेटे ने बताया कि, वो पहली दफा उनके बिना कन्या पूजन कर रहे हैं तो आज उनके घर जाकर कन्या पूजन किया। इसके साथ ही प्रियंका ने एक संस्कृत श्लोक भी लिखा, जिसके जरिए उन्होंने मां दुर्गा के प्रति भक्ति भाव दिखाया। उन्होंने लिखा:

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *