नेशनल डेस्क- अरब सागर में कम दबाव के कारण हुई तेज बारिश ने केरल के कई हिस्सों में चार लोगों की जान ले ली। लगातार हो रही बारिश को देख राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि, कई नदियां उफान पर थीं और बांध भर गए थे, जिसके परिणामस्वरूप नदी के किनारे और निचले इलाकों में पानी भर गया और वहां रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और हवाओं के कारण एक घर की दीवार गिरने से मलप्पुरम जिले के करीपुर में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के वक्त आठ महीने और सात साल बच्चे सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि, कोल्लम में, 65 साल के एक व्यक्ति की भी नदी में गिरने से मौत हो गई, और पंडालम में सोमवार को बाइक पर पेड़ गिरने से एक स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई।
Read More Stories:
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट येलो अलर्ट जारी
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने गुरुवार तक छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट और चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम के ठीक होने तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और यात्रियों को पहाड़ी इलाकों में रात की यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। जब पेटीमुडी में बागान श्रमिकों की एक कॉलोनी में एक बड़े भूस्खलन के बाद 70 लोग मारे गए थे। इसके प्रभाव से बुधवार तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव बनने की संभावना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
