मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश के देवास में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देवास इलाके में एक डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के मकान में चोरी के बाद चोरों ने अजीबोगरीब चिट्ठी छोड़ी। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों को चुराने लायक कुछ भी नहीं मिला तो उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के नाम एक चिट्ठी छोड़ गए। चोरों ने चिट्ठी में लिखा कि, कलेक्टर जब पैसे नहीं थे तो ताला नहीं लगाना चाहिए था। त्रिलोचन गौड़ वर्तमान में देवास जिले के खातेगांव एसडीएम हैं। वह पिछले 15 दिन से अपने देवास स्थित घर नहीं पहुंचे थे। चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, चोरों ने जिस इलाके में धावा बोला वह शहर का सबसे पॉस इलाका है। जिले के सभी आला अधिकारी इसी क्षेत्र में रहते हैं। ऐसे में डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के शासकीय मकान का ताला तोड़कर ना सिर्फ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है, बल्कि बदमाश जाते-जाते डिप्टी कलेक्टर के नाम चिट्ठी भी लिख कर गए कि घर में पैसा नहीं रखते तो ताला क्यों लगाते हो कलेक्टर।
Read More Stories:
वारदात ने सभी को चौंकाया
इसी के साथ बता दें, डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ का मकान ऐसी जगह स्थित है जिसके एक तरफ सांसद का बंगला, वहीं दूसरी बाजू में देवास एसडीएम का बंगला है। इनके मकान से महज 100 मीटर की दूरी पर एसपी का बंगला भी स्थित है। ऐसे इलाके में हुई इस वारदात ने सभी को चौंका दिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश काफी प्रोफेशनल नजर आते हैं। क्योंकि, इन चोरों ने घर से नगदी और चांदी के जेवरात को छोड़कर अन्य कोई सामान नहीं ले गए। बता दें, त्रिलोचन गौड़ वर्तमान में खातेगांव एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
