Tuesday , 28 July 2026

दर्दनाक: मनाली घूमेन जा रहे कैथल के 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत, एकसाथ बुझे 3 परिवारों के चिराग

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में हरियाणा के कैथल जिले के चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। वहीं दो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम पसर गया है। ये हादसा तीन अक्तूबर की रात को हुआ था। जंगल और गहरी खाई होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 पलभर में बिखरे तीन परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक हादसा स्वारघाट राष्ट्रीय उच्चमार्ग 205 चंड़ीगढ़ मनाली रोड़ के गंभर पुल नामक स्थान पर हुआ है। ये चारों कैछल से मनाली घूमने जा रहे थे और उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। तीन युवकों के शव कार में फंसे हुए थे और एक बार पड़ा हुआ था। ये चारों युवक दर्शन मालखेड़ी के बड़े पुत्र राहुल के यूरोप का वीजा लगने से पहले टूर पर मौज मस्ती करने गए थे। राहुल अपने साथ अपने छोटे भाई अभिषेक को भी ले गया था।

तीन साल पहले बीमारी के कारण दर्शन सिंह मालखेड़ी की मौत हो गई थी। परिवार में अब उनकी पत्नी बची हैं दोनों बेटों की हादसे में मौत हो गई। हादसे से पूरा परिवार ही बिखर गया है। वहीं जाखौली निवासी मोहित व बालू निवासी रॉबिन ये दोनों युवक भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *