Monday , 14 September 2026

CAF जवान की करतूत: युवती के साथ 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, बाद में हुआ कुछ ऐसा

छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया जवान शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा और फिर तबादला होने के बाद शादी करने से मना कर दिया। इस पर  युवती ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। कांकेर पुलिस ने जवान को पकड़ लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तबादला होने पर शादी से किया इंकार

केर की रहने वाली युवती ने बीते 3 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया था कि, बिलासपुर के तिफरा का रहने वाला परमेश्वर साहू ने शादी का झांसा दिया और दो साल तक रेप करता रहा। फिर शादी करने से इनकार कर दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित परमेश्वर को बिलासपुर से गिरफ्तार कर साथ ले आई और फिर कोर्ट में पेश किया।

Read More Stories:

आरोपित को भेजा गया जेल

इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि, पकड़ा गया आरोपित परमेश्वर साहू सीएएफ का जवान है। पहले उसकी पोस्टिंग कांकेर में थी। तभी वहां ड्यूटी पर रहने के दौरान वह युवती से संपर्क में आया था। इसके बाद उसका तबादला बिलासपुर हो गया। यहां वह सकरी में तैनात था। युवती की एफआईआर के बाद मामले को गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *