एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के देवास जिले के खेतगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां कुत्ते के साथ क्रूरता की गई। एक व्यक्ति ने कुत्ते को रस्सी से बांधा था और तो वहीं दूसरा युवक उसे डंडे से पीटता रहा। इसी हैवानियत के चलते बेजुबान कुत्ते की जान चली गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले का वीडियो हुआ वायरल
तो वहीं इस मामले का वीडियो वायरल हो गया और वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच माहौल गर्माया हुआ है, जिसके चलते सीएमओ को देवास से लेकर दिल्ली तक जवाब देना पड़ रहा है। आरोपी की पहचान नगर परिषद का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी चंकी लोदवाल के रूप में हुई है, जिसे शिकायत मिलने के बाद सीएमओ अनिल जोशी ने तत्काल हटा दिया।
Read More Stories
- Corona Update: 209 दिनों के बाद सामने आए कोरोना के सबसे कम मामले, 29 हजार 639 लोग हुए ठीक
- लखीमपुर खीरी घटना का दर्दनाक Video आया सामने, देखें
पुलिस के मुताबिक सिंबा एंड गोपाल एनिमल वेलफेयर सोसायटी नामक एनजीओ का संचालन करने वाली रुपा पटवर्धन ने शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होने बताया कि 3 अक्टूबर को त्रिमूर्ति कॉलोनी में आजाद मार्ग पर एक डॉग को पीटने का पता चला था। जब जानकारी निकाली गई तो पता चला कि कि नगर परिषद खातेगांव के कर्मचारी टेमा लोदवाल और चंकी लोदवाल श्वान को रस्सी से बांधकर खींच रहे हैं। वे उसे उसी अवस्था में डंडे से पीट रहे हैं, जिसके चलते श्वान की जान गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
