बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड के सितारे आए दिन किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे रहते हैं। ड्रग्स के मामले में कई सितारे जेल की हवा भी का चुके हैं। तो वहीं सिलेब्स के बच्चे भी इसमें पीछे नहीं है। दरअसल, एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स पार्टी में छापे के दौरान गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल मुंबई से गोवा जा रही इस हाई प्रोफाइल क्रूज में एनसीबी की टीम यात्री बनकर सवार हुए थे। इस दौरान जैसे ही शिप बीच समुंदर में पहुंची तो ड्र्ग्स पार्टी शुरु हुई। जिसके बाद टीम हरकत में आ गई। वहीं अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ड्रग तस्कर हरियाणा और दिल्ली के बताये जा रहे है
बता दें, एनसीबी ने गिरफ्तार किये गए सभी लोगों से पूछताछ की है। साथ ही जांच के लिये सभी के ब्लड सैंपल भी लिये गए है। वहीं ड्रग तस्कर हरियाणा और दिल्ली के बताये जा रहे है। साथ ही दिल्ली की ही एक कंपनी ने रेव पार्टी आयोजित की थी। इस ड्रग्स पार्टी के लिये 80 हजार रुपये तक फीस अदा किये गए। मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने इस छापे को अंजाम दिया है। यह छापा लगभग 7 घंटे तक चली।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
