Monday , 27 July 2026

हरियाणा: घर में धड़ल्ले से चल रहा था अवैध शराब बेचने का धंधा, मकान में ही बना दिया तहखाना

हरियाणा डेस्क:  फरीदाबाद के हरी बिहार में एक मकान के अंदर तहखाना बनाकर उसमें अवैध शराब छुपा कर रखी जाती थी और ग्राहक आने पर शराब बच्चों से बिकवाई जाती थी। आरोपी का नाम रामजीलाल बताया जा रहा है पुलिस के मुताबिक पिछले काफी दिनों से यहां पर शराब बेची जा रही थी और पुलिस को सूचना मिली तो उसी आधार पर मकान के अंदर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए

सूचना के आधार पर फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पिछले काफी दिनों से इस मकान में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था। मकान में ही पर तहखाना बनाकर अवैध शराब को उसमें छुपा रखा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान देसी शराब और अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *