पंजाब डेस्क- पंजाब के बधनी कलां के गांव रणियां से एक बेहद चौंकादेने वाली खबर सामने आई है, जहां पर स्कूल से घर वापिस आ रही एक 11 साल की एक छात्रा को गांव के एक नौजवान लड़के ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बेहरमी से मारपीट करके और उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने वाला लड़का भी उसी स्कूल में ही पढ़ता है और वह जबरदस्ती लड़की के साथ प्रेम संबंध बनाने के लिए उसे हमेशा परेशान करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
युवती से मार- पीट करने के साथ फाड़े कपड़े
पीडित लड़की के पिता ने दोष लगाया कि, एक लड़के ने उसका पीछा कर उसे तंग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह लड़का शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया और गुंडागर्दी करने लगा। उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही करने की जगह पूछताछ करके लड़के को वापस भेज दिया। स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब उनकी बेटी जब अपनी कुछ सहेलियों के साथ वापस घर आ रही थी तो शराब के नशे में धुत्त लड़के ने अपने दो साथियों की मदद के साथ उसे रास्ते में घेरकर उसके साथ बेरहमी से मार- पीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
Read More Stories:
लड़की ने जब शोर मचाया तो लोग वहां पर इकट्ठे हो गए तो किसी ने उनके घर जाकर सूचना दी और घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लड़कों ने उनकी बेटी और उनकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़िता के पिता ने इस संबंधी थाना बधनी कलां में दोषियों ख़िलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत दी । उन्होंने कहe कि, यदि गुंडागर्दी करने वालों को तुरंत काबू न किया गया तो, वह गांव के लोगों के साथ मिलकर धरना लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
