Monday , 14 September 2026

हरियाणा: घर में एकसाथ मिले 5 लोगों के शव, देखकर हरकिसी के उड़े होश

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पलवल जिले में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पलवल जिले के गांव औरंगाबाद में एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ । मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में नरेश (33), पत्नी आरती (30), बेटा संजय, बेटी भावना व नरेश की भतीजी 11 वर्षीय रविता हैं। पति नरेश ने फांसी से लटक कर जान दी है, वहीं पत्नी आरती और बच्चों की मौत का कारण अभी पता नही चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं मृतक नरेश के पिता के अनुसार, सुबह पशुओं को चारा देने के बाद जब घर आए तो बेटा फंदे से लटका हुआ था तथा बहु व बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। जान गंवाने वाला नरेश झांसी (उत्तर प्रदेश) में अपने साले के साथ होटल चलाता था। तीन महीने पहले ही उसने होटल शुरू किया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *