बिहार डेस्क- दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की तारीख से घर लौट रही विवाहिता का कार सवार ससुराल वालों ने अपहरण कर लिया। पिता के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जंगल में ले जाकर देवर व उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती की शादी जनपद बिजनौर के थाना गांव मुस्तफाबाद हिशामपुर निवासी इफ्तेखार के साथ हुई थी। दंपती के बीच विवाद हुआ तो विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तीन युवकों ने युवती के साथ किया दुष्कर्म
बीती 15 फरवरी को विवाहिता अपने पिता के साथ कचहरी से मुकदमे की तारीख कर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के पास ही उसके ससुराल वाले कार लेकर खड़े थे। उन्होंने पिता के साथ मारपीट कर विवाहिता का अपहरण कर लिया। उसे जंगल में ले गए तथा सारी रात अपने साथ रखा। उधर, पिता ने डॉयल-112 पर सूचना दे दी थी। आरोप है कि रात में देवर सरफराज उसके दोस्त जावेद व सलमान ने दुष्कर्म किया।
Read More Stories:
पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी
बाद में पीड़िता को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की तो उसने अदालत में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में रजबपुर पुलिस ने मंगलवार शाम को अदालत के आदेश पर जावेद निवासी शकरपुर, सरफराज, सलमान निवासी मुस्तफाबाद हिशामपुर के खिलाफ दुष्कर्म तथा पति इस्तेकार व रईसुद्दीन के खिलाफ अपहरण व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
