Monday , 14 September 2026

10 घंटों बाद खत्म हुआ किसानों का ‘भारत बंद’, राकेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क: भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने भारत बंद को लेकर कहा कि, किसान संगठनों का ‘भारत बंद’ सफल रहा। आगे कहा कि, हम सरकार के साथ बातचीत को तैयार हैं, लेकिन कोई बातचीत नहीं हो रही। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे 40 से अधिक किसान संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आयोजन किया था। इस देशव्यापी बंद के दौरान देश भर में सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात, व्यावसायिक गतिविधियों से लेकर अन्य सेवाएं बाधित रहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हमारा ‘भारत बंद’ सफल रहा-राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा कि, हमारा ‘भारत बंद’ सफल रहा। हमें किसानों का पूरा समर्थन मिला… हम सबकुछ बंद नहीं कर सकते क्योंकि हमें लोगों की आवाजाही का भी ध्यान रखना है। हम सरकार के साथ बातचीत को तैयार हैं लेकिन कोई बातचीत नहीं हो रही। आगे की रणनीति संयुक्त किसान मोर्चा बनाएगा।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *