हरियाणा डेस्क: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से शनिवार को जींद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान मंच पर अभय चौटाला के अलावा कई दग्गज मौजूद रहे। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ भाजपा नेता और पूर्व सांसद बीरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि यहां जब भी चुनाव होंगे तब इनेलो की ही सरकार बनेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगे जब भी चुनाव होंगे इनेलो की सरकार बनेगी- ओपी चौटाला
तो वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि, करीब 10 साल बाद मैं यहां आपके सामने हूं। यह कांग्रेस पार्टी की साजिश थी। मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि, यह तय है कि आगे जब भी चुनाव होंगे इनेलो की सरकार बनेगी। आप सभी से अनुरोध है कि संगठन को और मजबूत करें।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
