Sunday , 26 July 2026

गर्मी के बाद हल्की बारिश से खिले लोगों के चेहरे, लोगों को मिली चैन की सांस

नेशनल डेस्क: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह बादल छाए रहे तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने कहा, ”आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read more Stories:

वायु की गुणवत्ता मध्यम स्तर की रही

” मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 दर्ज किया गया और राजधानी में 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि, दिल्ली में एक सितंबर से नियमित अंतराल पर बारिश हो रही है लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश नहीं हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोडर् के मुताबिक, आज सुबह ज्यादातर स्थानों पर वायु की गुणवत्ता मध्यम स्तर की रही है, हालांकि आनंद विहार में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 दर्ज किया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *