Thursday , 10 September 2026

इंसानियत शर्मसार 15 वर्षीय लड़की के साथ पुजारी ने किया ये घिनौना काम

महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ एक पुजारी ने कई बार बलात्कार किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । पुणे पुलिस के मताबीक “पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, पुजारी ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और जब उसे पता चला कि पीड़िता गर्भवती है, तो उसे गर्भपात की गोलियां और पपीता खाने के लिए मजबूर किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

पुलिस ने आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने कहा कि, लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि, कुछ महीने पहले पुजारी ने एक सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया “पहले उसने मुझे थप्पड़ मारा और फिर बेल्ट से मारा पिटाई के कारण जब मैं बेहोश हो गई तो उसने मेरा मुंह बंद कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा, “जब पुजारी को पता चला कि मैं गर्भवती हूं, तो उसने अपनी बहन के साथ मुझे गर्भपात की गोलियां और पपीता खाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल मामले की जाचं चल रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *