Sunday , 13 September 2026

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से ठगता था पैसे

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के बागपत से सामने आई है।आरोपी युवक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि युवक ने कई बार पीड़िता से रुपये भी ठगे। पीड़िता की तहरीर पर मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पहले अपने प्रेमजाल में फांस लिया और फिर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More stories:

युवक की बहन भी इस घिनौने कृत्य शामिल

सबसे शर्मनाक बात यह है कि, युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक की बहन भी इस घिनौने कृत्य में आरोपी का साथ देती रही। पीड़िता के अनुसार सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियों को शेयर करने की धमकी देकर कई बार आरोपी व उसकी बहन से पीड़िता से तकरीबन 50 हजार रूपये भी ठग चुके हैं। वहीं पुलिस के अनुसार फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *