Thursday , 10 September 2026

19 साल के युवक ने वृद्ध महिला की कर डाली हत्या, शव के साथ करता रहा दुष्कर्म

नेशनल डेस्क: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में इंसानियत में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल की वृद्ध महिला के साथ साथ एक 19 साल के युवक ने रेप करने की कोशिश की। लेकिन जब वह रेप करने में असफल रहा तो उसने महिला की हत्या कर दी और हत्या के बाद उसके शव के साथ रेप किया। तो वहीं, गुरुवार सुबह वृद्धा घर में मृतावस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

60 साल की वृद्ध महिला विधवा थी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ मांडिया (19) दुलमाना गांव का रहने वाला है। आरोपी युवक मजदूरी करता है और घटना के समय शराब के नशे में धुत था। आरोपी सुरेंद्र कुमार मृतका को बुआ कहकर बुलाता था। इसका पहले से इनके घर आना जाना था। 60 साल की वृद्ध महिला विधवा थी और अकेली रहती थी। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी।

मृतका के देवर ने एफआईआर में ये बताया

मृतका के देवर ने एफआईआर में बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार ने बुधवार शाम को भी उसकी भाभी( मृतिका)  के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी देने के लिए उसकी भाभी उसके पास आई थी। भाभी ने उसे बताया था कि सुरेंद्र कुमार ने उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। धमकाने पर मोबाइल उठाकर ले गया।

घटना की जानकारी होने पर उसने अपनी भाभी को उसके घर में ही सोने को कहा, लेकिन पशुओं की देखभाल की बात कहते हुए उसकी भाभी खुद के घर जाकर ही सो गई। इसके बाद रात के समय मौका देखकर सुरेंद्र कुमार उसकी भाभी के घर घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *