लखनऊ डेस्क- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले ही सूबे को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के दो नए एयरपोर्ट से अब जल्द ही उड़ानें शुरू होने वाली हैं। शासन के सूत्रों के अनुसार आने वाले 100 दिनों के अंदर ही कुशीनगर एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। वहीं नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के लिए 9000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जल्द शुरु की जाएंगी उड़ाने
जेवर के लिए जारी होने वाले 9 हजार करोड़ रुपये से निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही निर्माण पूरा कर यहां से भी उड़ानें शुरू की जाएगी। इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
