Friday , 11 September 2026

बड़ी खबर: ड्रग्स मामले में इस बॉलीवुड एक्टर के घर NCB की रेड, गिरफ्तार

बॉलीवुड स्टार: बॉलीवुड से आए दिनों कोई न कोई शोकिंग खबर सामने आती रहती है। ड्रग्स के मामले में कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। अब एक्टर व बिग बॉस 7 में नजर आ चुके अरमान कोहली के जुहू स्थित घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी कार्रवाई की है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के घर से ड्रग्स भी बरामद हुआ है, जिसके बाद अब अरमान से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अरमान के घर पर रेड मारी गई

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक अरमान के घर पर रेड मारी गई है। वहीं अपडेट देते हुए आगे बताया गया कि रेड में अरमान कोहली के घर पर ड्रग्स बरामद हुआ है।

जिसके बाद अब एनसीबी के ऑफिस में अभिनेता के साथ पूछताछ की जाएगी। एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि रेड के बाद अरमान कोहली ने एनसीबी के सवालों के सही- सही जवाब नहीं दिए। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *