उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने छेड़खानी से तंग आकर मंगलवार की देर रात फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके से परिवार के लोगों को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छेड़खानी करने वाले का नाम व पता और मरने का कारण भी लिखा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुसाइड नोट में लिखी ये बात
इसके साथ ही किशोरी ने एक सुसाइड नोट के जरिए पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि पिताजी आप उससे बदला जरुर लिजिएगा जो मेरी मौत का कारण है। उसने मेरे साथ बहुत गलत किया है और मेरी मौत का जिम्मेदार भी वही है। वहीं, अब पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच-पड़ता में जुट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई।

सुबह बुधवार को जब काफी देर बाद भी वह अपने कमरे से नहीं निकली तो परिवार के लोग जगाने पहुंचे। अंदर कमरे में दाखिल होते ही मां चिल्ला पड़ी। आवाज सुनकर और लोग भी पहुंच गए। देखा तो किशोरी कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर लटकी थी। परिजनों को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड में किशोरी ने गांव के ही एक अन्य समुदाय के युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। थानाध्यक्ष सुरेरी देवीवर शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपित रुस्तम व उसके दादा अलीरजा, चाचा वारिफ उर्फ गोरख के खिलाफ धारा 354, 306 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
