Wednesday , 28 October 2026

काम को लेकर विज की दिखी संजीदगी, कहा- ‘मैं नही चाहता मेरी बीमारी की वजह से रुके फाइलें’

ब्यूरो रिपोर्ट– हरियाणा के गृह एंव स्वास्थस मंत्री अनिल विज हमेशा अपने कार्यों को लेकर संजीदा रहते है, और अपने काम के बड़ी ही निष्ठा के साथ करते हैं। बीमारी के चलते भी वे अपने काम को निरंतर कर रहे हैं, एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा है कि, कि “काम करना मेरा जुनून है और मै नहीं चाहता कि मेरी बीमारी की वजह से कोई भी काम रुके। फाइलें चलती है तो सरकार चलती है, फाइलों के रुक जाने से सरकार के कार्य पर फर्क पड़ता है”।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काम को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को जवाब

वहीं काम को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को भी उन्होंने जवाब दिया है। ट्वीट के जरिए मंत्री अनिल निज ने ये स्पष्ट किया कि “कुछ लोगों ने मेरा पी जी आई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान अपने दफ्तर की फाइलें को निपटाना ठीक नही लगा । मैं नहीं चाहता कि मेरी बीमारी की वजह से कोई भी काम रुके । फाइलें चलती है तो सरकार चलती है, फाइलों के रुक जाने से सरकार के कार्य पर फर्क पड़ता है।

कोरोना के बाद जब मै 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर था तब भी मैंने एक महीने के लगभग अपने चंडीगढ़ सेक्टरिएट कार्यालय में ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर फाइलों को निकाला और दफ्तर के सारे काम किये।  काम करना मेरा जुनून है । PGI के डॉक्टर दिनरात मेहनत कर रहे हैं मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा”

Read more Stories:

गृह मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य पहले से बेहतर

गौरतलब है कि गृहमंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उनके बीमारी को लेकर कुछ टेस्ट हुए हैं टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया है। गत शुक्रवार को गृह मंत्री अनिल विज का ऑक्सीजन स्तर अचानक कम हो गया था। जिस कारण डॉक्टरों ने उनको पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। फिर भी उनमें काम करने का जुनून है और वह काम कर रहे हैं क्योंकि उनका जनता से बहुत लगाव है और जनता उनसे बहुत लगाव रखती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *