Thursday , 10 September 2026

शायर मुनव्वर राणा को पसंद आया तालीबानी राज! कह दी ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क- अफगानिस्तान में तालिबानी राज की शुरुआत को लेकर भारत में भी बयानबाजी हो रही है। बतादें, मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान को लेकर विवादित बयान दिया है। मुनव्वर राणा का कहना है कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर ही है. पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है, अगर राम से काम है तो ठीक वरना कुछ नहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुनव्वर राणा का कहना है कि,हिन्दुस्तान को तालिबान से डरने की ज़रुरत नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान से जो हजारों बरस का साथ है उसने कभी हिन्दुस्तान को नुकसान नहीं पहुंचाया है। जब मुल्ला उमर की हुकूमत थी तब भी उसने किसी हिन्दुस्तानी को नुकसान नहीं पहुंचाया।साथ ही उन्होंने कहा, जितनी एके-47 उनके पास नहीं होंगी, उतनी तो हिन्दुस्तान में माफियाओं के पास हैं। तालिबानी तो हथियार छीनकर और मांगकर लाते हैं, लेकिन हमारे यहां माफिया तो खरीदते हैं।

Read More Stories:


तालिबान से की उत्तर प्रदेश की तुलना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देवबंद में एटीएस सेंटर खोलने पर मुनव्वर राणा ने कहा कि जबतक ये सरकार है कुछ भी कर सकती है। लेकिन मौसम हमेशा एक-सा नहीं रहता है। धर्मांतरण जैसे मसलों से मुल्क बर्बाद होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा मुल्क पहले जैसा था, वैसा हो जाए। मुनव्वर राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी थोड़े बहुत तालिबानी हैं, यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू तालिबानी भी होते हैं। आतंकवादी क्या मुसलमान ही होते हैं, हिन्दू भी होते हैं। महात्मा गांधी सीधे थे और नाथूराम गोडसे तालिबानी था। यूपी में भी तालिबान जैसा काम हो रहा है। बता दें, मुनव्वर राणा पहले भी कई मसलों पर विवादित बयान दे चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *