फगवाड़ा के पड्डी खालसा गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित रूप से गोलीबारी की जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने बताया कि गोराया पुलिस स्टेशन के तहत इसी गांव के सुखदीप सिंह ने कथित रूप से इन लोगों पर गोलीबारी की। घायल भूपिन्दर (35), रेखा (45) और राजिन्दर (42) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के एक पंचायत सदस्य सुरिन्दरपाल ने बताया कि भूपिन्दर और उसके भाई राजिन्दर अपने घर के बाहर बैठे हुए थे कि इसी दौरान सुखदीप ने वहां आकर उन पर कथित रूप से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भूपिन्दर और सुखदीप का जमीन के टुकड़े को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गोराया पुलिस स्टेशन के एसएचओ निरीक्षक सुखजिन्दर सिंह ने बताया कि भारतीय दंड़ संहिता की धाराओं के तहत फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
