Wednesday , 28 October 2026

अनिल विज के पास नहीं है माफी का खाना, चेतावनी को गौर से सुन लें लापरवाह अधिकारी

हरियाणा डेस्क: काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी, जनता को परेशान करने वाले कर्मचारी और भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारी व अधिकारी अबसे सावधान हो जाएं। मंत्री अनिल विज ने जो कुछ भी कहा कि उसे मात्र चेतावनी ही नहीं बल्कि चेतावनी की आखिरी घंटी की समझें क्योंकि अब अगर लापरवाही हुई तो माफी नहीं मिलेगी बल्कि मिलेगी तो सिर्फ सजा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री विज ने दी ये चेतावनी

मंत्री अनिल विज ने ये सीधे सीधे साफ कर दिया है कि जो कोई भी कर्मचारी या अधिकारी काम को लेकर लापरवाही बरतते हैं या फिर जनता को परेशान करने काम करते हैं, तो फिर अब से या तो सुधर जाएं। नहीं तो फिर सजा के लिए तैयार रहें क्योंकि अनिल विज के खाते में तो माफी है ही नहीं। जरा एक बार फिर से गौर से सुन लिजिए और समझ लीजिए।

Read More Stories

बता दें कि मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में दूर दूर से फरियादी और शिकायर्ता पहुंचते हैं। जो कि अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हैं और अनिल विज से न्याय की गुहार भी लगाते हैं। तो वहीं मंत्री अनिल विज के पास ऐसे लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है, जिन पर कि गाज गिरना अब तय है। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने खुद को भाजपा का एक मामूली कार्यकर्ता बताया और कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता काम करता है और मैं भी करूंगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *