नेशनल डेस्क: टोक्यो ओंलपिक से एथलिटों की वतन वापसी पर पूरा देश खुश है। तो वहीं देश के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा को देशभर से बधाईयां मिल रही है। क्य़ा नेता, क्या अभिनेता और क्या आम जनता सभी नीरज चोपड़ा को बधाईयां दे रहे हैं। नीरज ने अपना मेडल देश को समर्पित किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये कहा नीरज चोपड़ा ने
नीरज चोपड़ा ने कहा, ”मैं भारतीय सेना और अपने स्पॉन्सर JSW स्पोर्ट्स का धन्यवाद देता हूं। इसके साथ ही फेडरेशन का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने कोरोना काल में भी हमारा कैंप चालू रखा। कैंप के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का धन्यवाद जिन्होंने हमें कोई दिक्कत नहीं होने दी। ओलंपिक के लिए हमारी मेहनत रंग लायी, सभी के सहयोग से यहां तक पहुंचे हैं।’ ‘
बचा दें, टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 87.53 मीटर भाला फेंक कर भारत के खाते में गोल्ड मेडल जोड़ा है। जिससे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
