नेशनल डेस्क: दिल्ली कैंट इलाके में नौ साल की मासूम की मौत का मामला अब धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। आम आदमी से लेकर राजनीतिक दलों के नेता न्याय की मांग कर रहे हैं। तो वहीं अब जांच के लिए गठित डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने मौत के कारण बताने में असमर्थता जताई है, क्योंकि मासूम का शव दाह संस्कार के बीच में चिता से निकाला गया था ऐसे में उसके शरीर के कुछ जले हुए अवशेष ही रह गए हैं। इसमें उसके सिर और पैर का कुछ हिस्सा है। इस कारण से अब मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि लड़की के मौत के सही कारण शरीर के इन अवशेषों से स्पष्ट नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपियों की ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा
वहीं लड़की के परिजनों का कहना है कि, बच्ची को मारने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। बाद में आरोपियों ने ही उन्हें बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मामले में एक 55 साल के पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार अब मामले में आरोपियों की ब्रेन मैपिंग और पॉलीग्राफ टेस्ट करवा कर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
