हरियाणा डेस्क: हरियाणा की आईजी भारती अरोड़ा को भगवान श्रीकृष्ण की लगन लगी है। करीब तीन महीने पहले ही भारती अरोड़ा ने हरियाणा में अंबाला रेंज की इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की कमान संभाली थी। अब इस आईपीएस अफसर ने सरकार के पास स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला अफसर भारती अरोड़ा ने उन्होंने तीन माह के नोटिस पीरियड से भी छूट का आग्रह किया है और गुहार लगाई है कि उन्हें 31 जुलाई तक सेवामुक्त कर दिया जाए।
पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आईजी ने इस बात का जिक्र किया
मिली जानकाारी के अनुसार, 24 जुलाई को पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आईजी ने इस बात का जिक्र किया है। भारती अरोड़ा साल 2001 बैच के आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार के तबादले के बाद अंबाला आई थीं। 10 मई तक उनके पास करनाल आईजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी था। साल 1998 बैच की तेज तर्रार महिला अफसर भारती अरोड़ा 23 साल से सेवा में हैं। भारती हरियाणा की पहली महिला आइपीएस हैं, जिन्होंने वीआरएस मांगी है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
