Monday , 27 July 2026

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान-लखनऊ को बना देंगे दिल्ली की तरह, चारों तरफ के रास्‍ते होंगे सील

नेशनल डेस्क: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यूपी में आंदोलन तेज करने की बात कही है। सरकार के चेतावनी देते हुए कहा है कि, हम लखनऊ को दिल्ली बनाएंगे। लखनऊ के चारों तरफ से रास्ते बंद किए जाएंगे। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

5 सितंबर को बड़ी किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा

राकेश टिकैत ने कहा, “हम किसानों के बीच जाएंगे. 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। टिकैत ने आगे कहा कि, 8 महीने आंदोलन करने के बाद संयुक्त मोर्चा ने फैसला किया है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पूरे देश में जाकर किसानों के सामने अपनी बात रखी जाएगी।

Read More Stories

इसकी तैयारी के लिए 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी पंचायत की जाएगी। जब तक 3 कानून वापस नहीं होंगे, हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा। हम लखनऊ को भी दिल्ली बनाने का काम करेंगे। लखनऊ के चारों तरफ रास्ते बंद करने का काम किया जाएगा।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *