बॉलीवुड डेस्क: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है, तो वहीं शिल्पा के डांस रियल्टी शो छोड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी बीच मॉडल सागरिका सोना सुमन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सागरिका सोना ने किया ये खुलासा
सागरिका सोना ने खुलासा किया है कि, कैसे ऑडिशन के समय से ही बोल्ड सीन के नाम पर अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। फिर इस पूरे जाल में लड़कियां फंसती जाती थीं। बिकिनी शूट से शुरुआत करके न्यूड फोटोशूट और न्यूड फिल्में बनाई जाती थीं। कई बार ऑडिशन ऑन लाइन लिए जाते थे, जिसमें राज कुंद्रा भी रहते थे, लेकिन अपनी पहचान उजागर नहीं करते थे। साथ ही सागरिका ने इसे सेक्स रैकेट और सेक्स स्कैंडल करार दिया है। सागरिका का दावा है कि राज कुंद्रा लड़कियों को गंदी जगहों पर ले जाकर बोल्ड शूट कराते हैं।
पुलिस के अनुसार, वैब सीरीज अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। जहां उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था।
Read This
Good News: बच्चों के लिए आने वाली है कोरोना वैक्सीन, सामने आई ये बड़ी खबर
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
