नेशनल डेस्क- हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। जिसे लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नाराज नजर आए और इसी दौरान मोहाली के सिसवां स्थित अपने फार्म हाउस पर अपने नजदीकी नेताओं की बैठक बुलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये कहना है कांग्रेस नेताओं का..
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य पुराने कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अगर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलना है तो पंजाब की कमान प्रताप सिंह बाजवा को दे दी जाए। बता दें कि सिद्धू की ताजपोशी से पहले भी रात भर सीएम अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस पर मीटिंग जारी थी और अभी भी उनके फार्म हाउस पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं में घमासान लगातार जारी
2022 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी अपने खेमे के नेताओं के साथ बैठक करने में जुट गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर अभी भी नाराजगी जताई जा रही है। अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखा था कि एक जाट सिख को पद पर न्यूक्त करने से हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ नेता परेशान होंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
