Monday , 26 October 2026

बड़ी खबर: इन देशों में आ चुकी है Corona की तीसरी लहर, 1 हफ्ते में बढ़े संक्रमण के 16 फीसदी मामले

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर आने की संभावना तेज होती जा रही है। वैश्विक आंकड़ों को देखा जाए तो कई देशों में लगातार कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन देशों में संभवत: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आ चुकी है। दरअसल, बीते एक सप्ताह में पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण के 16 फीसदी मामले बढ़े हैं। ऐसे में आने वाले 100 दिन भारत में भी बेहद खास माने जा रहे हैं और बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। विश्व में बीते 7 दिन में 33.76 लाख कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं बीते सप्ताह 29.22 लाख मामले सामने आए थे। बीते दो हफ्तों को तुलनात्मक रूप से देखा जाए को कोरना संक्रमण के मामलों में 16 फीसदी का उछाल आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन देशों में बढ़ा कोरोना संक्रमण

  • भारत में कोरोना संक्रमण के देश में आकंड़े भले ही कम हो रहे हैं, लेकिन केरल, आंध्रप्रदेश, उत्तर पूर्वी राज्य, महाराष्ट्र, ओडिशा आदि राज्यों में अभी भी संक्रमण दर काबू में नहीं है और रोज ही लगातार केस बढ़ रहे हैं।
  • अमेरिका में बीते 7 दिन में 69 फीसदी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
  • इंडोनेशिया में भी कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ा है। यहां बीते 7 दिनों में 44 फीसदी केस बढ़े हैं।
  • थाइलैंड में बीते 7 दिनों में 47 फीसदी तो इंग्लैंड में 33 फीसदी केस बढ़े हैं।
  • स्पेन में बीते कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ा है। बीते एक सप्ताह में यहां 64 फीसदी कोरोना संक्रमण बढ़ा है।
  • नीदरलैंड में 300 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। यहां भी फिर से लॉकडाउन लगाने जैसी पैदा हो गई है।
  • दक्षिण अफ्रीका में 50 फीसदी मामले बढ़े हैं। इंडोनेशिया, बांग्लादेश, थाईलैंड में एक ही बार में अचानक मामले तेजी से बढ़े हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *