Tuesday , 27 October 2026

Corona की दूसरी लहर धीमी पड़ते ही ‘लापरवाह’ हुए लोग, बीते 24 घंटे में सामने आया भयंकर आंकड़ा

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर रफ्तार पकड़ रहे हैं। जिसकी बड़ी वजह लोगों की लापरवाही भी है। देश में मंगलवार को कोरोना के 38,792 नए मामले सामने आए हैं। जबकि सोमवार को देश में कोरोना के 31,443 नए मामले आए थे। यह आंकड़ा पिछले 118 दिनों में सबसे कम था। हालांकि अगले दिन ही 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने पर सरकार की चिंता बढ़ गई है। इनमें से 18 फीसदी से ज्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र से आए हैं। अब भारत सरकार फिर से गैर जरूरी कामों में छूट देने के मामले में सख्ती बरत सकती है। खासकर पर्यटन स्थलों में कोरोना गाइडलाइन को लेकर सख्ती बरती जा सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले 24 घंटों में 624 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 624 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। हालांकि इस दौरान 41,000 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं और कोरोना के एक्टिव मामलों में 2832 केस कम हुए हैं।

कोरोना से लड़ रहे हैं 4.29 लाख लोग

वर्तमान में देश के अंदर 4 लाख 29 हजार 946 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। भारत में अब तक 3 करोड़ 9 लाख 46 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 3 करोड़ 1 लाख 4 हजार लोग इस महामारी को हराकर सुरक्षित अपने घर लौटे हैं। हालांकि इस दौरान 4 लाख 11 हजार 408 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है। कोरोना से मौत के मामलों में भारत सिर्फ अमेरिका और ब्राजील से पीछे है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *