Sunday , 13 September 2026

VIDEO: मोदी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों ने संभाला पदभार, लेकिन पहले किया कुछ ऐसा..

नेशनल डेस्क: मोदी कैबिनेट में बीते कल यानी की बुधवार को 43 नए चेहरों को शामिल किया गया है। तो वहीं नए मंत्रियों ने अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है। अनुराग ठाकुर अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया समेत कई मंत्रियों ने मंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री और अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यालय में पूजा की। डॉ. भारती प्रवीण पवार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने भी पदभार संभाल लिया। वहीं जी किशन रेड्डी ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

Read More Stories

पुरुषोत्तम रूपाला ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। मध्य प्रदेश सांसद वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। नारायण राणे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। किरण रिजिजू ने कानून मंत्री और राजीव चंद्रशेखर ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। इसके अलावा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के तौर पर दर्शन विक्रम जरदोश और दानवे रावसाहेब दादाराव ने आज रेल भवन में पदभार संभाल लिया। जी किशन रेड्डी ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *