हरियाणा डेस्क: अंबाला कैंट करधान में सामुदायिक केंद्र के पास देर रात भयंकर आग लग गई। जैसे ही फायर ब्रिगेड व पुलिस को इसकी सुचना मिली तो वो तुरंत वहां पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचते ही आग पर काबू पाने की कोशिश की और लगभग डेड घंटे की कड़ी मुसकत के बाद आग पर काबू पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आग से हुआ लाखों रूपए का नुकसान
बताया जा रहा है कि, यहाँ पर सीवरेज के प्लास्टिक के पाइप पड़े थे जिनमें ये आग लगी। हालाँकि जब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तब तक यहाँ पर पड़े पाइप जलकर राख हो चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है की आग सॉर्ट सर्किट से लगी है। आग से लाखों रूपये का नुक्सान बताया जा रहा है। फायर मेन विक्रम ने बताया की उन्हें 10.50 पर सरकंडे में आग लगने की सुचना मिली थी ।उन्होंने बताया की अंधेरे में पता नहीं चला की आग कैसे लगी है।
Also Read This
कोरोना से ठीक हुए मरीजों की गल रहीं हड्डियां, सामने आ चुके हैं इतने मामले

सीवरेज साइट इंजीनियर ने कहा कुछ ऐसा..
वहीं जब सीवरेज साइट इंजीनियर से जब इस बारे में बात की, तो उन्होंने बताया की आग में 500 के करीब पाइप और 1000 के करीब सॉकेट जाली है। हलाकि उन्होंने संका जताई की आग साजिश के तहत लगी है। उनका साफ़ तौर पर कहना है की जो तार थी वो तो काफी दूर थी। आगे कहा कि, ये तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा की आग कैसे लगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
