नेशनल डेस्क: कहते हैं जब प्यार का रंग चढ़ता है तो सब कुछ सही लगता है। क्या उम्र, किया रिश्ते कुछ भी गलत नहीं लगता। प्रेम के अलावा उन्हें और कुछ नहीं सूझता। रिश्तों की सीमाएं लांघकर शादी के बंधन में बंधने का मामला सामने आया है बिहार में। दरअसल, बिहार के जमुई जिले में भांजे के प्यार में पागल मामी ने अपने पति को धोखा देकर उससे शादी रचा ली। दोनों ने शादी करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से घरवालों को दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामी-भांजे ने भागकर कर डाली शादी
मिली जानकारी अनुसार लखीसराय जिले के चानन प्रखंड मननपुर गांव निवासी युवक की शादी झाझा थाना के डुमरो गांव में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों मुम्बई में रहते थे। उनका भांजा चंदन कुमार भी वहीं रहता था और ऑटो चलाने का काम करता था। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद जमुई जिले के गिद्धौर के रतनपुर निवासी चंदन कुमार ने अपनी मामी को भागकर शादी कर ली. चर्चा यह भी है कि शादी करने के बाद मामी और भांजे दोनों ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
