नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पंजाब सरकार पर को आढ़े हाथों लिया है। उन्होंने वैक्सीन को लेकर भी राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर कोविड वैक्सीन बेचने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि, निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार Covid-19 वैक्सीन बेच रही है। आगे कहा कि कोवैक्सीन के 1.40 लाख डोज राज्य में 400 रुपए में उपलब्ध कराई गई थी। पंजाब सरकार ने 20 निजी अस्पतालों को यह 1,000 में बेच दिया। प्राइवेट अस्पताल इसे 1,500 रुपए में बेच रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘पंजाब में वैक्सीन को लेकर मैनेजमेंट सही तरीके से नहीं किया जा रहा’
पंजाब सरकार पर हमला करते हुए प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि, ‘राज्य महामारी से ग्रसित है। यहां वैक्सीन को लेकर मैनेजमेंट सही तरीके से नहीं किया जा रहा है और यहां तक कि राज्य सरकार टेस्टिंग को लेकर भी गंभीर नहीं है। पिछले तीन दिनों से पूरी सरकारी मशीनरी दिल्ली में है, ऐसे में राज्य को कौन देख रहा है?
\
राहुल गांधी को दूसरों को लेक्चर देने के बजाए अपना काम सही तरीके से करें
जावडे़कर ने कहा कि ‘अपनी अंदरुनी सियासत के लिए वो लोग पंजाब की जनता को नजरअंदाज कर रहे हैं। राहुल गांधी को दूसरों को लेक्चर देने के बजाए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां काम सही तरीके से चले।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
