हरियाणा डेस्क: पंचकूला की राजीव कॉलोनी में कांग्रेसी नेता विजय सैनी द्वारा फोन पर PM, CM, डिप्टी CM के खिलाफ गाली गलौज करने के का ऑडियो तेजी से वायरल हुआ है। तो वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 कांग्रेसी नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता विजय सैनी के साथ-साथ इस मामले में पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता दलबीर वाल्मीकि पर भी केस दर्ज किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जजपा नेता ने पुलिस में की शिकायत
मामले में जननायक जनता पार्टी के नेता जसबीर सिंह जस्सी की शिकायत पर सेक्टर 16 पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया। सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि, मुख्य आरोपी विजय सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जहां से वह ज़मानत पर रिहा हो गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कांग्रेसी नेता विजय सैनी ने जननायक जनता पार्टी के नेता जसबीर सिंह जस्सी से फोन पर बातचीत के दौरान देश के प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी के खिलाफ गाली गलौज की। जजपा नेता ने पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
