Friday , 11 September 2026

डॉक्टर को नंगा करके बेरहमी से पीटा, मुंह काला कर शहर में घुमाया

फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को कुछ लोगों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां के डॉक्टर के साथ बुरी तरह से मारपीट की। डॉक्टर पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर लोगों ने डॉक्टर को नंगा करके पीटा और पूरे शहर में घुमाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोप है कि डॉक्टर जिम्मी जिंदल ने युवती की मां को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसे टेस्ट करवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। घर ले जाकर उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। ये आरोप लगाते हुए लड़की के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और डॉक्टर जिम्मी जिंदल के साथ मारपीट की। यहीं नहीं डॉक्टर को नंगा करके मुंह काला कर दिया और पूरे शहर में घुमाया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *